हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव सैना में चकरोड विवाद के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर मारपीट हुई और पथराव भी हुआ। एक पक्ष के पांच लोग इस दौरान घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

दरअसल सोमवार को एक पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रहीस, जैद, आरिफ और तालिब के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार की सुबह दोनों पक्षों में फिर से मारपीट शुरू हो गई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान आरिफ पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान स्कॉर्पियो कार में भी तोड़फोड़ हुई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
Contact for further enquiry…7351945695, Demo free for 2 days..Jawahar Ganj Hapur






















