
👁 26 views Views
चोरी की चार बाइकों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने चोरी की चार बाइकों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को ग्राम दौताई नहर से झड़ीना की ओर जाने वाले रास्ते से वंश पुत्र सुरेंद्र निवासी ग्राम हिरणपुरा थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ और अमन सिंह उर्फ टिक्कू पुत्र अजीत सिंह निवासी ग्राम ढाना थाना सिंभावली जनपद हापुड़ को गिरफ्तार किया है जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की तीन स्प्लेंडर और एक प्लैटिना बाइक बरामद की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671






















