
खरीदारी कर घर लौट रही महिला से गहने-नकदी हड़पने पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के रफीकनगर मोहल्ले में महिला नाजरीन से गहने और नकदी उड़ाने का मामला सामने आया है। पीड़ित रहीसुद्दीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार को उनकी पत्नी नाजरीन खरीदारी करके घर वापस लौट रही थीं।
मजीदपुरा के पास उन्हें दो व्यक्ति मिले, जिन्होंने बातचीत के बाद उनकी पत्नी को घर तक ले जाने की बात कही। आरोप है कि घर पहुंचने पर महिला के साथ मौजूद आरोपियों ने गहने और नकदी छीन ली।
सीओ दीपक चतुर्वेदी के अनुसार पीड़ित की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464






















