
बदनौली प्रकरण: फरार आरोपियों की गिरफ्तारी व हथियार बरामद करने की मांग को लेकर परिजन पहुंचे एसपी ऑफिस
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के बदनौली गोलीकांड में दीपक की मौत से लोगों में उबाल है। ऐसे में बुधवार को दीपक के पिता बच्चू सिंह, परिजनों, ग्रामीणों व अन्य लोगों के साथ हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे जहां उन्हें मामले में निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस दौरान मांग की गई कि आरोपियों द्वारा किए गए हथियार को बरामद किया जाए। शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। आरोपियों के ढाबे पर बुलडोजर चलाया जाए। इस दौरान मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
आपको बता दें कि कुछ समय पहले हापुड़ के गांव बदनौली में हुई जबरदस्त फायरिंग में दीपक की मौत हो गई थी। दीपक समेत तीन लोगों को गोली लगी थी। पुलिस ने मामले में तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया और जांच शुरू की। मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और हथियार बरामद करने के साथ-साथ आरोपियों के ढाबे पर कार्रवाई की मांग की गई है। इस दौरान अधिकारियों ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान केपी सिंह आदि उपस्थिति रहे।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216





















