
बच्चों की मृत्यु के बाद उनके अंतिम संस्कार जमीन में दबाने हेतु हापुड़ नगर पालिका परिषद द्वारा निर्धारित स्थल बताने की मांग की
हापुड ,सीमन, /सुरेश जैन ( Ehapurnews.com) जैन समाज के संरक्षक तथा निवर्तमान अध्यक्ष अनिल जैन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर छोटे बच्चो की मृत्यु के बाद उनके अंतिम संस्कार (जमीन मे दबाने) के लिए हापुड में नगर पालिका परिषद द्वारा निर्धारित स्थल बताने की मांग की है। पूर्व मे स्वर्ग आश्रम रोड पर श्मशानघाट के बराबर मे तालाब पर यह स्थल था जहाॅ अब भराव हो गया है। कुछ समय पहले अनिल जैन की एक वर्षीय पोती का निधन हो गया था उन्हे बताया गया कि काली नदी पर ले जाओ। वह वहाॅ पहुंचे तो देखा कि वहां बहुत गन्दगी है तथा वह स्थान शहर से काफी दूर भी है। ऐसे में उन्होंने अधिकारियों का ध्यान इस ओर खींचा है।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926




















