
महाराजा अग्रसेन सेवा ग्रुप का संकल्प पत्र जारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अग्रवाल महासभा हापुड़ का त्रेवार्षिक चुनाव 20 सितम्बर रविवार को हापुड़ के दीवान इंटर कालेज में होगा। महासभा का चुनाव फतह करने के लिए महाराज अग्रसेंन सेवा ग्रुप से अध्यक्ष पद के दावेदार अतुल चोकड़ायत व अग्रबंधु सेवा ग्रुप से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी व वर्तमान अध्यक्ष ललित अग्रवाल के नेतृत्व में चुनाव प्रचार जोर पकड़ता जा रहा है और अब दावतों का दौर शुरु हो गया।
महाराजा अग्रसेन सेवा ग्रुप ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है जिसमें उन्होंने आठ सेवा कार्यों को पूरा करने का संकल्प दोहराया है। महाराजा अग्रसेन सेवा ग्रुप का कहना है कि विजय श्री के बाद वे वैश्य समाज के सहयोग से 6 माह के अंदर प्रस्तावित महाराजा अग्रसेन धाम की जमीन का बैनामा सभा के पक्ष में कराएंगे। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ वैश्य समाज के पात्र परिवारों को दिलाया जाएगा। वैश्य समाज के युवक, युवतियों के विवाह हेतु परिचय सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। विधवा पेंशन योजना को 500 रुपए से बढ़ाकर ₹1000 किया जाएगा। वैश्य समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा और महाराजा अग्रसेन जयंती को भव्य तरीके से मनाया जाएगा और शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसके अतिरिक्त भारतीय व सनातन संस्कृति से जुड़े त्योहारों को पारंपरिक तरीके व सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाए जाएंगे।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480






















