
हापुड़ में जाम ही जाम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में सोमवार को चारों तरफ जाम ही जाम देखने को मिला। हापुड़ के तहसील चौपला से लेकर नगर पालिका तक जबरदस्त जाम लगने से वाहनों की रफ्तार थम गई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के झाम से लोग बिलबिला उठे। हापुड़ के तहसील चौराहा के साथ-साथ पक्का बाग चौराहा अन्य इलाकों में भी जाम की वजह से लोगों को काफी ज्यादा परेशानी हुई। हापुड़ में सोमवार को वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण जाम की स्थिति पैदा हो गई।
हापुड़ का तहसील चौराहा शहर के मुख्य मार्गों में से एक है। जाम के कारण वाहन चालकों, राहगीरों, स्थानीय लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी लंबा जाम लगने के कारण एक एंबुलेंस को भी रॉन्ग साइड आना पड़ा।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025




















