
पेंशन को लेकर दिव्यांगजन के लिए खास खबर
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): एत्ततद्वारा 80 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले ऐसे दिव्यांगजन जिनकी वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रथम तिमाही दिव्यांग पेंशन की धनराशि अभी तक उनको प्राप्त नहीं हुई है को सूचित किया जाता है कि दिव्यांग पेंशन योजनान्तर्गत इन्दिरा गाँधी दिव्यांग पेंशन के ऐसे लाभार्थी जिनकी दिव्यांगता 80 प्रतिशत या उससे अधिक है की पेंशन भारत सरकार द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में नए माड्यूल एस०एन०ए० स्पर्श प्रणाली को लागू करते हुए प्रेषित की जानी है। इस माड्यूल पर एन०आई०सी० एवं साइबर ट्रेजरी के सहयोग से कार्य पूरा किया जा रहा है, जिसे पूर्ण होने में लगभग 15 दिन से एक माह का समय लग सकता है। निदेशालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के स्तर से अवगत कराया गया है कि अतिशीघ्र एस०एन०ए० स्पर्श प्रणाली को लागू करते हुए छूटे हुए दिव्यांगजनों की पेंशन की धनराशि उनके द्वारा संचालित आधार मैप्ड बैंक खाते में प्रेषित करा दिया जाएगा।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926



















