
कन्या रत्न उत्सव में अबोध बालिकाओ ने काटा केक
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को नारी सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति 5.0 के तहत कन्यारत्न उत्सव का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ विधायक विजयपाल आढती ने फीता काटकर किया।इस अवसर पर राजकीय अस्पताल,सी.एच.सी.,पी.एच.सी. में जन्म लेने वाली बेटियों का जन्म उत्सव मनाया गया,जहां अबोध बालिकाओ ने केट काटा,साथ ही मां – बेटियों को पोषण किट वितरित की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर,मुख्य विकास अधिकारी सुश्री श्रुति शर्मा,सीएमओ डा. किशोर अहुजा,डा. कपिल त्यागी, अनुज त्यागी, डा. असरफ चौहान आदि उपस्थित थे।
#Property में निवेश करने व किसी भी प्रकार का #Insurance कराने के लिए संपर्क करें: 7351777979




















