
व्यापारी नेता के घर हुई लूट से व्यापारी खफा
हापुड सीमन (ehapurnews.com):पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के चेयरमैन व प्रमुख व्यवसायी तथा ATMS ग्रुप कॉलेज के चेयरमैन नरेंद्र अग्रवाल कबाड़ी के घर सशस्त्र बदमाशों द्वारा धाबा बोलकर गार्ड व व्यापारी व परिजनों समेत बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।लूट की घटना की सूचना मिलने पर [जिला अध्यक्ष] संजय कुमार डावर [जिला महामंत्री] दीपक बंसल जिला [वरिष्ठ उपाध्यक्ष] अमित गोयल,ऋषभ गर्ग, गौरव गोयल मोहित अग्रवाल पीड़ित व्यापारी के घर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल इस घटना की घोर निंदा करता है और पुलिस प्रशासन से मांग करता है कि इस लूट की घटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365
























