
👁 63 views Views
गांव बदनौली में दो पक्षों में हुए पथराव में दो घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली में सोमवार की शाम मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान पथराव भी हुआ। बताया जा रहा है कि दो पक्षों में हुए विवाद में दो लोग घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची जिसने हालातों को काबू में किया।
हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित गांव बदनौली में सोमवार की शाम दो युवकों के बीच शुरु हुई कहासुनी ने विवाद का रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और तीखी नोकझोंक हुई जिसने विवाद और पथराव का रूप ले लिया।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52























