
बीएसपी नेता ने बदनौली का दौरा कर पीड़ित को दिया सुरक्षा का आश्वासन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बहुजन समाज पार्टी मेरठ मंडल के प्रभारी केपी सिंह एडवोकेट ने शुक्रवार की दोपहर को गांव बदनौली में हुई अंधाधुंध फायरिंग व पथराव की सूचना के बाद मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। बीएसपी से मंडल प्रभारी केपी सिंह एडवोकेट ने घटना स्थल पर मौजूद पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेनज्य सिंह व जिलाधिकारी कविता मीणा से वार्ता कर दोषियों को अविलम्ब गिरफ्तार कर दंडित करने की मांग की। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गोलीबारी के लिए दोषी के घरों पर बुलडोजर चलाने की भी मांग की। गांव बदनौली के असरदार लोगों द्वारा चलाई गई गोली लगने से चार लोग घायल बताए गए है। पीड़ित दलित समाज के परिवार है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480


















