
👁 23 views Views
अवैध असलहे के साथ बाल अपचारी समेत दो पकड़े
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार एक बाल अपचारी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे मय दो जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को ग्राम खैरपुर खैराबाद कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अभिषेक पुत्र मुकेश निवासी ग्राम डूहरी थाना जनपद हापुड़ है जिसे पुलिस ने एक बाल अपचारी संग गिरफ्तार किया है।

















