
सेल्समैन को घसीटने वाला कार चालक गाड़ी समेत गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने पेट्रोल पंप से स्कॉर्पियो गाड़ी में डीजल भरवाकर डीजल के पैसे ना देने और सेल्समेन के हाथ गाड़ी के शीशे में फंसा कर उसे घसीटने के मामले में कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में गाड़ी भी बरामद की है। पुलिस ने फरयाद पुत्र अब्दुल वाहब निवासी ग्राम ललियाना थाना किठौर जनपद मेरठ को दबोचा है।
आरोप है कि कार चालक ने छिजारसी कट पर स्थित पेट्रोल पंप से डीजल भरवाया। जब सेल्समैन पंकज निवासी शाहपुर चौधरी गढ़ हापुड़ ने डीजल के ₹2000 मांगे तो आरोपी आग बबूला हो गया जिसने सेल्समैन का हाथ गाड़ी में फंसाया और उसे करीब 5 किलोमीटर तक घसीटा जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671


















