
डीज़ल के रुपए मांगने पर स्कॉर्पियो कार चालक ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन को 5 किमी तक घसीटा
हापुड़, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के छिजारसी कट पर स्थित पेट्रोल पंप के सेल्समैन को पांच किलोमीटर तक घसीटने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
नीरज चौहान निवासी आकाश नगर रसूलपुर सिकरोड़ा मसूरी गाजियाबाद ने पिलखुवा थाने में तहरीर देकर बताया कि वह अग्रवाल फ्यूलिंग स्टेशन पर मैनेजर के रूप में कार्यरत है। मामला दो सितंबर का है जब एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी पेट्रोल पंप पर ₹2000 का डीजल भरवाने पहुंची। सेल्समैन पंकज पुत्र ओंकार निवासी ग्राम शाहपुर चौधरी थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ ने डीजल डाल दिया। जब उसने कार चालक से रुपए मांगे तो कार चालक ने उसके साथ अभद्रता की। साथ ही उसका हाथ गाड़ी के शीशे में फंसा कर उसे करीब 5 किलोमीटर तक घसीटा। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 5 किलोमीटर बाद आरोपी सेल्समैन को धक्का देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस घटना से पुलिस की सतर्कता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


















