
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर खुड़लिया के पास गुरुवार की सुबह खड़ी बस में पीछे से घुसी गाड़ी ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान कार चालक समेत चार लोग घायल हो गए जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है जिन्हें मेरठ कालेज रेफर कर दिया गया है।
हादसा गुरुवार की सुबह करीब 11:50 पर हुआ। जब दिल्ली से बनवासा जा रही एक बस हाईवे पर खड़ी थी। बताया जा रहा है कि बस पहले किसी अन्य वाहन से टकराई। इसके बाद बस हाईवे पर रुकी तो पीछे से आई स्विफ्ट डिज़ायर गाड़ी की बस से भिड़ंत हो गई। इस दौरान कार, बस में जा घुसी। हादसे में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी। गाड़ी को नोएडा के सेक्टर 41 निवासी व्यक्ति चला रहा था जबकि गाड़ी में नेपाल के कंचनपुर निवासी बिशन सिंह अपने तीन बच्चों 16 वर्षीय रोहित, 13 वर्षीय विशाखा, 10 वर्षीय अनिल के साथ दिल्ली से नेपाल जा रहे थे। हादसे में कार चालक गौरव लांबा समय चार लोग घायल हो गए।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

















