
हापुड कलेक्ट्रेट के सभी पटलों का औचक निरीक्षण किया
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):हापुड की जिलाधिकारी कविता मीना ने मंगलवार को हापुड कलेक्ट्रेट परिसर के सभी कार्यालय पटल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा नजारत अनुभाग, अभियोजन कार्यालय, रिकॉर्ड रूम, सी आर ए एवं अन्य पटलों पर पहुंचकर संबंधित अधिकारियों से कार्य प्रणाली की जानकारी प्राप्त की गई। जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजीका एवं साफ सफाई ठीक ना पाए जाने पर नजारत नाजिर को तुरंत कार्यालय पटलों पर साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने रिकॉर्ड रूम में शासनादेश अपडेट करने का भी निर्देश दिया । जिलाधिकारी ने कहा कि फायर फाइटिंग की व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365
























