पुलिस परीक्षा केंद्रों का शीर्ष अफसरों ने किया भ्रमण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा जनपद हापुड़ में नकल विहीन व पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने हेतु पुलिस, प्रशासन पूरी तरह कटिबद्ध है। जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं को देखा और परीक्षा ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए औऱ चेतावनी दी कि इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सभी परीक्षा केंद्र सीसीटीवी से लैंस किए गए है। परीक्षा केंद्रों की 400 मीटर परिधि में सभी तरह के प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
यूपी पुलिस लिखित परीक्षा के लिए जनपद हापुड़ में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इन परीक्षा केंद्रों पर तीन हजार से ज्यादा परीक्षार्थी देंगे, उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा केंद्रों पर शौचालय, पीने का पानी औऱ बैठने की पर्याप्त व्यवस्था होगी। परीक्षा केंद्रों पर नजर रखने के लिए पुलिस कार्यालय में मानेटरिंग सेल बनाया गया है जहां परीक्षा पर नजर रहेगी। सभी परीक्षा केंद्रो पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:

























