
सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक ने दी भावभीनी विदाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों के सम्मान में पुलिस कार्यालय के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को उपहार एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया और उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों के सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके द्वारा पुलिस विभाग में दी गई सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में रहते हुए सभी पुलिसकर्मियों ने पूरी निष्ठा, लगन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है।
पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य, सुखद एवं शांतिपूर्ण जीवन और दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी पुलिस परिवार से उनका जुड़ाव हमेशा बना रहेगा।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़


















