
गढ़ः गंगा स्नान के दौरान लापता मनीष का शव अमरोहा क्षेत्र में मिला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थनगरी बृजघाट पर स्नान करने के दौरान बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सालौनी निवासी 24 वर्षीय मनीष लापता हो गया था। जिसका शव जनपद अमरोहा के थाना रहरा क्षेत्र की गंगा से रविवार को बरामद किया गया है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे जल्लोपुर पुलिस चौकी लाया गया। रहरा पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया है कि मनीष की शादी करीब दस वर्ष पहले सुषमा देवी से हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय मनीष निवासी गांव सलौनी थाना बहादुरगढ़, गंगा स्नान के लिए अपने तीन साथियों के साथ ब्रजघाट आया था। चारों गंगा स्नान के लिए श्मशान घाट की ओर से गंगा नदी में लगी ज़ेट्टी बेरीकेडिंग पर चढ़ गए और वहां से गंगा आरती स्थल की ओर जाने लगे। बताया जा रहा है कि सबसे पीछे चल रहा मनीष अचानक लापता हो गया जिसे काफी तलाशा लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। तीनों ने पहुंच कर मनीष के परिजनों को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस मामले की जांच पर जुट गई थी। वहीं रविवार को मनीष का शव जनपद अमरोहा के थाना रहरा क्षेत्र की गंगा से रविवार को बरामद किया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट हेतु भेज दिया है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*

















