
धौलाना विधानसभा क्षेत्र में सपा नेता दिग्विजय सिसोदिया का जनसंपर्क, लोगों ने दिया आशीर्वाद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिसोदिया ने विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विस्तार से बातचीत की।
जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने दिग्विजय सिसोदिया का स्वागत किया और उन्हें अपना आशीर्वाद दिया। लोगों ने क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, रोजगार सहित अन्य स्थानीय समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।
दिग्विजय सिसोदिया ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके उचित समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का काम करती रही है। जनसंपर्क के दौरान लोगों से मिले समर्थन और आशीर्वाद के लिए उन्होंने सभी का आभार जताया।
इस दौरान स्थानीय लोगों के साथ पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559


















