
बहनों पर तेजाब फेंकने का मामला: टॉयलेट क्लीनिंग का सामान बेचने वाले से खरीदा था तेजाब
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली क्षेत्र के गांव माधापुर में दो बहनों पर तेजाब फेंकने के मामले में पुलिस ने पूछताछ में एक नया खुलासा किया है आरोपी हर्ष निवासी आवास विकास कालोनी ने बताया कि उसने गलियों में टॉयलेट क्लीनिंग का सामान बेचने वाले व्यक्ति से तेजाब खरीदा था। अब पुलिस तेजाब बेचने वाले व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है।
वहीं उप जिलाधिकारी ने अपने-अपने इलाके में तेजाब विक्रेताओं के यहां बिक्री को लेकर जांच कराई और अभियान के दौरान तेजाब बेचने वाले दुकानदारों और अन्य विक्रेताओं के जांच के आदेश दिए हैं। और तेजाब की बिक्री निर्धारित नियमों के तहत हो रही है या नहीं यह भी प्रशासन देखेगा।
एसडीएम ने बताया कि बिना पहचान पत्र तेजाब नहीं बेच सकते। खरीदार की उम्र 18 वर्ष से अधिक होना आवश्यक है। तेजाब खरीदने वाले व्यक्ति का फोटो, पहचान पत्र लिया जाना और खरीद कर उद्देश्य दर्ज किया जाना जरूरी है। इसे लेकर भी अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025


















