
राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता का जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में हुआ भव्य आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय खेल दिवस के शुभ अवसर पर जिला खेल कार्यालय द्वारा जिला स्तरीय कबड्डी, एथलेटिक्स व हॉकी खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष भाजपा कविता मांद्रे, सहित विशिष्ट अतिथियों पूर्व महामंत्री भाजपा मोहन सिंह, हॉकी सचिव एवं युवा मोर्चा भाजपा प्रिंस पंडित, जेएमएस निर्देशक डॉ. आयुष सिंघल, सचिव डॉ रोहन सिंघल, खो-खो सचिव रविंद्र गुर्जर, क्रीड़ा भारती सचिव व जिला व्यायाम शिक्षक मनप्रीत खैरा एवं जे.एम.एस. वर्ल्ड स्कूल प्रिंसिपल डॉ. निधि मलिक द्वारा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुणा सिरोही द्वारा सभी नवागत अतिथियों का प्रतीक चिह्न भेंटकर भावभीना स्वागत किया गया। विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम इस प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया:
- कबड्डी: 08 टीमों ने प्रतिभाग किया।
- हॉकी: 05 टीमों ने हिस्सा लिया।
- एथलेटिक्स: 125 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कविता मांद्रे ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, “मेजर ध्यानचंद जी ने उस दौर में देश को विश्व पटल पर मान-सम्मान दिलाया जब आज जैसी सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध नहीं थे। आज सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए अपार सुविधाएं और प्रोत्साहन दे रही है। ऐसे में हमारे युवाओं को भी भारत मां के गौरव के लिए पूरी जी-जान से खेल भावना के साथ मैदान में उतरना चाहिए। प्रतियोगिता के समापन में जिला महामंत्री भाजपा और कपिल एसएमजी, मेरठ-हापुड़ लोकसभा सांसद प्रतिनिधि अशोक बबली, हॉकी सचिव एवं युवा मोर्चा भाजपा प्रिंस पंडित, जेएमएस स्पोर्ट्स निदेशक दीपांशु गर्ग ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन खेल भावना और देशप्रेम के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में जिला व्यायाम शिक्षिका आशा, जयश्री, लक्ष्मी, सरिता, सतेंद्र, अजय, ललित, उपेन्द्र, सुबोध, रजनी, मीनू, लोकेश, मुर्शिद, विनोद, तनवीर, गीता त्यागी, अमित प्रताप, अंकुर पूनिया, अंकित, अर्जुन त्यागी, सचिन, नितिन, अनिल आदि खिलाड़ी उपस्थित रहे।
परिणाम 🏆 बालक वर्ग
बालक वर्ग गोला फेंक
प्रथम- पार्थ
द्वितीय- नकाश
तृतीय- शारिक
100 मीटर दौड़ बालक वर्ग
प्रथम- जतिन
द्वितीय- दिवेश
तृतीय- अनमोल रावत
1500 मीटर दौड़ बालक वर्ग
प्रथम- अभिषेक कुमार
द्वितीय- दक्ष
तृतीय- संगीत
200 मीटर दौड़ बालक वर्ग
प्रथम- जय
द्वितीय- दीपांशु
तृतीय- जतिन
400 मीटर दौड़ बालक वर्ग
प्रथम- दीपांशु
द्वितीय- मयंक कुमार
तृतीय- अभय तोमर
800 मीटर दौड़ बालक वर्ग
प्रथम- मयंक कुमार
द्वितीय- विनीत कुमार
तृतीय- कन्हैया
लंबी कूद बालक वर्ग
प्रथम- जय
द्वितीय- समीर
तृतीय- आयुष तोमर
परिणाम बालिका वर्ग 🏆
लंबी कूद बालिका वर्ग
प्रथम- आफिया
द्वितीय- रुकैया
तृतीय- परी चौधरी
100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग
प्रथम- ऋषि
द्वितीय- रितिका
तृतीय- विधि
गोला फेंक बालिका वर्ग
प्रथम- काकुल
द्वितीय- अवनी
तृतीय- वंशिका
400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग
प्रथम- पलक
द्वितीय- रुकैया
तृतीय- अनुष्का नागर
200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग
प्रथम- शशि
द्वितीय- छवि धैया
तृतीय- आफिया
800 मीटर दौड़ बालिका वर्ग
प्रथम- प्रियंशी
द्वितीय- तनिषा
तृतीय- अनुष्का
1500 मीटर दौड़ बालिका वर्ग
प्रथम- तनुष्का
द्वितीय- चेल्सी
🏅 टीम स्पर्धाएँ
कबड्डी बालक वर्ग
विजेता- जे.पी.एस.
उपविजेता- बेसिक शिक्षा हापुड़।
हॉकी बालिका वर्ग
विजेता- जे.एम.एस.
उपविजेता- बेसिक शिक्षा हापुड़
हापुड़: “न्यू मेरठ स्वीट्स” आपके लिए लेकर लेकर आए हैं फैमिली AC रेस्टोरेंट: 9897693627, 9760414343

















