
👁 5 views Views
हापुड़ में 25 फीट गहरे ट्यूबवेल में मिला सांप, सुरक्षित किया गया रेस्क्यू
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात करीब 25 फीट गहरे ट्यूबवेल में कॉमन क्रेट स्नेक मिलने से हड़कंप मच गया।
ट्यूबवेल में सांप होने की सूचना मिलते ही मौके पर रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। गनीमत रही कि समय रहते सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464


















