
👁 62 views Views
निधि जैन ने 30 दिन उपवास रखकर घोर तप साधना की
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): श्वेतांबर जैन समाज की निधि जैन, पत्नी धनेश जैन निवासी रेवती कुंज, हापुड ने 30 दिन जैन पद्धति से उपवास रखकर घोर तप साधना की, वे 24 घन्टे मे केवल एक बार उबला हुआ जल ही ग्रहण करती थी।
सोमवार प्रातःकाल निधि जैन का उपवास पूरा होने पर सुमितनाथ श्वेतांबर जैन मन्दिर, दादावाडी पर विशेष पूजा का आयोजन किया गया। निधि जैन को शोभायात्रा के रूप मे उनके घर से सुमिति नाथ जैन मंदिर, दादाबाडी लाया गया। जैन समाज के भक्तो ने निधि जैन की तप ,साधना की अनुमोदना की। भुवन जैन, नीतू जैन, मनोज जैन , नरेंद्र जैन सहित अनेक जैन भक्त उपस्थित हुए।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671


















