
जिले में स्वाइन फ्लू के चार मरीज मिलने के बाद विभाग सतर्क, गंभीर रोगियों की होगी जांच
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जिला अस्पताल में सोमवार से स्वाइन फ्लू की जांच शुरू हो गई है। सिर्फ गंभीर रोगियों के ही सैंपल लेकर जांच शुरु हुई। जिले में चार मरीज मिलने के बाद विभाग सतर्क है। हर सीएचसी में 500 टैबलेट भी उपलब्ध करा दी गई हैं। अस्पतालों में भर्ती मरीजों की भी निगरानी कराई जा रही है।
वायरल बुखार के साथ स्वाइन फ्लू तेजी से फैल रहा है। दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ के बाद अब हापुड़ में मामले सामने आए हैं। एक मरीज की मौत भी हो चुकी है। मामले की गंभीरता पर अस्पतालों में बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। इन वार्ड में दूसरी बीमारी से पीड़ित मरीज भर्ती नहीं किए जाएंगे, सिर्फ स्वाइन फ्लू के मरीज ही रहेंगे।
चिकित्सकों की मानें तो स्वाइन फ्लू कुछ ही मामलों में गंभीर स्थिति पैदा कर रहा है, अन्य मरीज साधारण दवाओं से भी स्वस्थ हो रहे हैं। शासन से जारी एडवाइजरी के बाद अब हापुड़ के जिला अस्पताल में भी स्वाइन फ्लू की जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि गंभीर लक्षण वाले मरीजों के ही सैंपल जुटाए गए। दवाएं भी ऐसे ही मरीजों की शुरू होगी, जिनमें स्वाइन फ्लू मध्य जोखिम वाला है। शुरुआती लक्षण वाले मरीजों को इन दवाओं की आवश्यकता नहीं होगी।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926

















