👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित प्रीत विहार में दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र ईशान जैन ने जेईई मेंस में 99.92 फीसदी अंक हासिल कर जनपद हापुड़ का नाम रोशन किया है। वहीं हापुड़ के सिद्धांत तोमर पुत्र नरेंद्र तोमर ने जेईई मेंस में 99.89 फिसदी अंक प्राप्त किए हैं। मेरठ रोड पर स्थित बीआर इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के तीन छात्रों ने भी यह परीक्षा उत्तीर्ण की है। ईशान जैन ने बताया कि इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला लगा है। यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ा परिश्रम किया है। स्कूल की प्रधानाचार्य मीना आनंद ने छात्र को बधाई दी है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

























