
किसान मजदूर धरने को राष्ट्रीय सैनिक संस्था का समर्थन
हापुड, सीमन (ehapurnews.com) जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय नवीन मंडी हापुड़ पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तत्वावधान में बारहवें दिन भी धरना जारी रहा। इस धरने में राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला ईकाई हापुड़ के पदाधिकारियों ने अपना पूर्ण समर्थन दिया इस दौरान किसानों ने अपने फार्म भरकर जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय में जमा कराए और अपने हक की लड़ाई के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया।
संगठन के जिला अध्यक्ष अशोक डींगरा ने कहा कि यदि गन्ना विभाग और सरकार किसानों को इसी प्रकार परेशान करते रहे तो किसान गन्ने की फसल से विमुख होकर अन्य फसलों की ओर रुख करने को मजबूर होंगे। उन्होंने किसानों के पिछले 30 वर्षों (1996-97 से 2025-26) के बकाया ब्याज का हिसाब समय रहते देने की मांग की।
राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश प्रवक्ता ज्ञानेंद्र त्यागी ने चेतावनी दी कि किसानों को 15 प्रतिशत ब्याज की दर से 30 वर्षों का हिसाब नहीं दिया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा और किसान डीसीओ कार्यालय का घेराव करेंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी
धरने में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महासचिव चौधरी वीरपाल सिंह, मंडल उपाध्यक्ष वीरेश चौधरी,वरिष्ठ जिला संरक्षक निरंजन शास्त्री,जिला प्रचार मंत्री सतीश डींगरा, अनार सिंह, सतपाल डींगरा, जसवीर सिंह, नेत्रपाल सिंह, जगत सिंह, शोभाराम सिंह, गुरमुख सिंह, गंगावीर सिंह, मजहर अली सहित राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी, प्रदेश प्रवक्ता ज्ञानेंद्र त्यागी, जिला सचिव मुकेश प्रजापति, जिला सूचना प्रसारण मंत्री श्याम वर्मा, नगर उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, प्रशासनिक सदस्य सीताराम जाटव, दीपांशु आदि उपस्थित रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365


















