
सीएमओ के औचक निरीक्षण में तीन कर्मचारी गायब मिले
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलाना में गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर किशोर कुमार आहूजा औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे जिससे अफरा-तरी मच गई। वहां मौजूद कर्मियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान स्टाफ नर्स और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। दोपहर 12:00 बजे सीएमओ डॉक्टर किशोर आहूजा अधिकारियों की टीम के साथ सीएचसी पहुंचे जहां उन्होंने देखा कि स्टाफ नर्स और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होने प्रसूति कक्ष, दवा वितरण केंद्र, पैथोलॉजी लैब और अन्य विभागों का जायजा लिया। गंदगी और अव्यवस्था देखकर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)























