
महिला को बातों में उलझाकर कुंडल व मोबाइल ले उड़े बदमाश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किशनगंज के रहने वाले ओमप्रकाश की पत्नी मुन्नी देवी के कानों के कुंडल और मोबाइल लेकर बदमाश फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मुन्नी देवी बुधवार की शाम बाजार जा रही थी। रास्ते में दो युवक मिले और गाजियाबाद का रास्ता पूछने लगे। आरोपियों ने बातचीत में फंसा कर महिला को अपने झांसे में ले लिया और कानों की कुंडल और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। कुछ देर बाद महिला को अपने साथ हुई घटना का पता चला जिसके बाद उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस जांच में जुट गई है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























