
देहपा पुलिया पर गहरे गड्ढे में फंसा ट्रक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र में स्थित देहपा की पुलिया हादसे का कारण बनी है जहां पर पुलिया का निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसमें शुक्रवार को एक ट्रक गड्ढे में फंस गया जिसके बाद दो क्रेनों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को निकाला गया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। आपको बता दें कुछ दिन पहले यहां 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी।
देहपा पुलिया का निर्माण लोगों के लिए सिर दर्द बन चुका है। निर्माण कार्य बेहद ही धीमी गति से चल रहा है जिसकी वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। शुक्रवार की सुबह जैसे ही ट्रक पुलिया पर पहुंचा तो वह अचानक फंस गया। चालक ने काफी कोशिश की लेकिन ट्रक नहीं निकल पाया। इसके बाद दो क्रेनों को बुलाया गया जिनकी मदद से फंसे ट्रक को बाहर निकल गया। इस दौरान लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले यहां पर एक बाइक सवार गहरे गड्ढे में गिर गया था जिसकी मौत हो गई थी। इस पुलिया का निर्माण बेहद धीमी गति से चल रहा है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365






















