
दर्जनों बुग्गियों के माध्यम से रेत का अवैध खनन जोरों पर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में स्थित गंगा के तटवर्ती इलाकों में रेत का अवैध खनन काफी तेजी से हो रहा है। बारिश को देखते हुए तेजी से बग्गियों की मदद से रेत का अवैध खनन जोरों पर है। बताया जा रहा है कि हर वर्ष बारिश से पहले अवैध खनन गति पकड़ता है और दुकानदार निर्माण सामग्री एकत्र करते हैं। मौके से जुड़ी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के कई इलाकों में रेत का अवैध खनन जोर पकड़ रहा है जिसके कारण गंगा की कोख सोनी पड़ रही है। पर्यावरण पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। लोगों ने रेत के अवैध खनन पर चिंता जाहिर की है। फिलहाल मौके की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365























