
“दीवान मसाला” ब्रांड की फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित दीवान मसाला फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान अफरा-तफरी मची रही। टीम ने जाते ही मसाले की सैंपलिंग की प्रक्रिया शुरू की। आपको बता दें कि इससे पहले भी टीम ने गुरुवार को जिंदल मसाला फैक्ट्री समेत दो प्रतिष्ठानों से कुल 9 नमूने लिए थे। विभाग का यह अभियान शासन के निर्देश पर चल रहा है जो आगे भी जारी रहेगा।
हापुड़ की स्वर्गाश्रम रोड पर दीवान मसाले ब्रांड की फैक्ट्री है जहां शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा की टीम पहुंची और जांच शुरू की। टीम ने फैक्ट्री का निरीक्षण भी किया और नमूने लेकर प्रयोगशाला भेज दिए।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार से 500 रूपए की खरीद पर 299/- रूपए का गिफ्ट फ्री: 8191820867*






















