
उधार दिए रुपए वापस मांगने पर भाई ने भाई के पेट में घोंपा चाकू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर जट्ट में उधार दिए दो लाख रुपए वापस मांगने पर बड़े भाई ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया। छोटे भाई के पेट में चाकू घोंपकर उसकी हत्या का प्रयास किया। उसके बाद गंभीर हालत में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शाहपुर जट्ट के देवेंद्र कुमार ने बताया कि उसके बड़े भाई पर उसके करीब दो लाख रुपए उधार थे। गुरुवार की सुबह वह अपने रुपए वापस मांगने के लिए बड़े भाई के घर गया था। आरोप है कि रुपए मांगने पर आरोपी भड़क गया और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। पीड़ित की पत्नी गुड़िया मौके पर पहुंच गई। आरोपी और उसकी पत्नी ने मिलकर पीड़ित के साथ मारपीट की चाकू से वार कर दिया।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788























