
हापुड़, सीमन / रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईटी से स्थित मून बेवरेज कंपनी के दो प्रमुख प्लांट पर ईडी और आयकर विभाग की सभी टीमों ने मंगलवार की तड़के बड़े स्तर पर सर्वे की कार्रवाई की। मानक से अधिक भूजल दोहन और अवैध रूप से पानी बेचने के संदेह में सर्वे किया गया। सूत्रों के मुताबिक यह अभियान बुधवार की रात तक जारी रहा और कंपनी के दस्तावेजों की गहनता से जांच की जा रही है।
धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी में स्थित मून बेवरेज कंपनी के दोनों प्लाटों पर मंगलवार सुबह करीब 5:00 बजे दिल्ली और हरियाणा से आई टीमों ने पहुंचकर कार्रवाई की। प्रत्येक प्लांट पर 30-30 सदस्य वाली टीम तैनात रही जिसमें ई डी के अधिकारी, आयकर विभाग के निरीक्षक और अन्य सहायक स्टाफ शामिल है। बुधवार की शाम तक सर्वे जारी रहा। आरोप है कि निर्धारित मानकों से कहीं अधिक दोहन किया जा रहा है जिससे इलाके में भूजल स्तर में तेजी से गिरावट आ रही है।
























