
👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर चलती कार पर अर्धनग्न होकर स्टंट करने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसका यातायात पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए एमवी एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर उक्त कार का कुल 21,500/- रुपये का चालान किया गया है।हापुड़ पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि यातायात नियमों के अनुरूप ही अपने वाहन का प्रयोग करें तथा अपनी व अन्य किसी की जान जोखिम में न डाले, यदि किसी वाहन चालक द्वारा यातायात नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।

























