
हापुड़ के प्रमुख बर्तन व्यापारी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में बाप-बेटे गिरफ्तार
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने मुख्य बर्तन व्यापारी 60 वर्षीय वेद प्रकाश अग्रवाल को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में कार्रवाई करते हुए केके अग्रवाल और उसके पुत्र अंकुर अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया था।
यह मामला नवंबर 2025 का है जब हापुड़ के मोहल्ला कसेरठ बाजार में जाने-माने व्यापारी वेद प्रकाश अग्रवाल ने आत्महत्या की थी। बताया जा रहा है कि उस दौरान मृतक वेद प्रकाश के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था जिसमें कुछ आरोपियों के नाम लिखे हुए थे। मृतक ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। सुसाइड नोट और मृतक वेद प्रकाश अग्रवाल के पुत्र अंकुर अग्रवाल की तहरीर पर पुलिस ने हापुड़ के मोहल्ला श्रीनगर निवासी के.के. अग्रवाल, उनके पुत्र अंकुर अग्रवाल, भाई रजनीश अग्रवाल और सुशील अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोप है कि प्रॉपर्टी और रुपयों के लेनदेन को लेकर आरोपी लगातार दबाव बनाते और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते। वह कभी मृतक की दुकान तो कभी घर पर पहुंच जाते। आहत होकर बर्तन व्यापारी ने आत्महत्या कर ली और एक सुसाइड नोट लिख दिया जिसके बाद पुलिस ने चारों पर मुकदमा दर्ज किया। शनिवार को केके अग्रवाल और उसके पुत्र अंकुर अग्रवाल को गिरफ्तार कर तजेल भेज दिया।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739





















