
महिला पतंजलि योग समिति ने भगवान कृष्ण का छठी उत्सव मनाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): महिला पतंजलि योग समिति हापुड़ के द्वारा कृष्ण भगवान की छठी उत्सव का आयोजन पटेल नगर स्थित सीता के निवास पर किया गया. दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम संयोजिका आशा सोमानी रही. सरोज माहेश्वरी ने कार्यक्रम का प्रारूप तैयार किया. पूनम पाठक रानी कमलेश मीरा ने सुंदर भजन और अनु मीरा अंजना और शिल्पी के नृत्य ने सभी का मनमोह लिया.
नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की व ढोलक की थाप पर सभी महिलाएं झूम उठी. आभा और सरोज ने राधा कृष्ण की रासलीला की. मीरा, लाविका ने नंद यशोदा के मनमोहक रूप में बालकृष्ण के दर्शन कराए. सभी भक्तजनों का सहयोग रहा. कोई कढ़ी कोई चावल किसी ने कचौड़ी किसी ने सब्जी और किसी ने मिठाइयां प्रस्तुत की अंत में आरती और भोग के पश्चात सभी ने प्रसाद ग्रहण किया. कार्यक्रम में मनीषा विमला सुषमा मंजू राजकुमारी राखी सिलु गितेश संतोष मधु नीलम जिला प्रभारी आशा सोमानी ने सभी का आभार व्यक्त किया और पुनः एक बार सभी को नंद उत्सव की शुभकामनाएं प्रेषित की
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179





















