
भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी तिथि पर श्री गणेश जी की स्थापना मुहूर्त एवं विशेष उपाय जाने ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय से 9634408321
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): देवलोक कॉलोनी स्थित श्री ज्योतिष कार्यालय के ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय ने बताया ज्योतिषशास्त्र एवं वैदिक पंचांग के गणना के अनुसार श्री गणेश जी की स्थापना 14 सितम्बर दिन सोमवार को करना शास्त्रोक्त रहेगा।चातुर्थी तिथि 14 सितम्बर को प्रातः07 बजकर 07 मिनट बजे से प्रारम्भ होकर
15 सितम्बर दिन मंगलवार को प्रातः 07बजकर 44 मिनट बजे तक रहेगी।श्री गणेश जी स्थापना मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 02 मिनट बजे से दिवा 01बजकर 31 मिनट बजे तक कल्याणप्रद एवं शास्त्रोक्त हैं ! ज्योतिर्विद प्रीति पाण्डेय ने बताया 14 सितम्बर को अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 45 मिनट बजे से दोपहर 12 बजकर 15 मिनट बजे तक हैं।राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से प्रातः 09 बजे तक हैं !
इस अवधी में श्री गणेश जी को स्थापित न करें! विशेष उपाय:–बाधा दूर करने के लिए गं गणपतये नमः का 108 बार जाप करें। आर्थिक उन्नति के लिए
गणेश जी को गुड़ और घी का भोग लगाकर गरीब/जरूरतमंद को भोजन या मिठाई दें। कार्य-सफलता के लिए प्रतिदिन श्री गणेश जी को दूर्वा या दूर्वा की माला अर्पित करें !विद्यार्थियों के लिए गणेश जी को दूर्वा और मोदक अर्पित कर ऐं गं गणपतये नमः का जाप करें। गणेश जी को तुलसी दल अर्पित न करें तुलसी गणेश जी के पूजा में निषिद्ध हैं ।14 सितम्बर को हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी दोनों एक ही दिन पड़ रहा हैं, ! भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी तिथि 14 सितम्बर रात्रि के समय चतुर्थी तिथि में चन्द्र उदय होंगे इस चतुर्थी को पत्थरचौथ,कलंक चतुर्थी भी कहते हैं !अतः इस दिन चंद्र दर्शन वर्जित किया गया हैं!इस दिन चन्द्रमा दर्शन करने से किसी प्रकार का कलंक लगने की संभावना होता हैं !
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
🚩श्री ज्योतिष कार्यालय🚩
ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय
देवलोक कॉलोनी हापुड़
ज्योतिष एवं कर्मकाण्ड विशेषज्ञ
सम्पर्क सूत्र 9634408321
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़





















