
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): “जागो हिंदू, घर-घर बेटी, सनातन अस्तित्व बचाओ यात्रा” गढ़मुक्तेश्वर से प्रारंभ होकर रविवार को नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी पहुंची। यात्रा के बाबूगढ़ छावनी मुख्य चौराहे पर पहुंचने पर नगर पंचायत के सम्मानित लोगों एवं सनातन प्रेमियों ने फूल-मालाएं पहनाकर और पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
इस दौरान यात्रा में शामिल सनातनियों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके विचारों को याद करते हुए समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के महत्व पर प्रकाश डाला।
यात्रा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि “सनातन ही हमारी पहचान है” और समाज को अपनी संस्कृति, परंपराओं तथा नैतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग शामिल रहे तथा सनातन धर्म के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर रोहित प्रधान ने कहा कि इससे पहले उन्होंने हरिद्वार से शाकुंभरी तक यात्रा निकाली थी जिसमें उन्होंने सनातनियों को जागरूक किया जिसमें एकता का संदेश दिया। दूसरी यात्रा गढ़मुक्तेश्वर से शुरू हुई है जो दूधेश्वर महादेव पर संपन्न होगी।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069





















