
हापुड़, सीमन/ सुरेश जैन (ehapurnews.com): राजकीय इंटर कॉलेज बड़ौदा हिंदुवान, हापुड़ में कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम सत्र 2026-27 के अंतर्गत विद्यार्थियों को शौर्य कुमार(Co-director), Hypercube ASAP Foundation द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence–AI) के क्षेत्र में उपलब्ध कैरियर विकल्पों एवं विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को तेजी से विकसित हो रही AI तकनीक, उसके विभिन्न उपयोग क्षेत्रों तथा भविष्य में उपलब्ध रोजगार एवं कोर्सेस विकल्पों से परिचित कराना था। विद्यार्थियों को बताया गया कि AI का उपयोग आज शिक्षा, चिकित्सा, बैंकिंग, कृषि, साइबर सुरक्षा, रोबोटिक्स, ऑटोमेशन, डेटा साइंस, सॉफ्टवेयर विकास एवं विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को AI, Machine Learning, Data Science, Robotics, Computer Science, Cyber Security एवं Generative AI जैसे क्षेत्रों में उपलब्ध विभिन्न कोर्सेज एवं कैरियर विकल्पों की जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि वे कक्षा 10 एवं 12 के बाद अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार डिप्लोमा, सर्टिफिकेट, स्नातक एवं अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के माध्यम से इन क्षेत्रों में अपना कैरियर बना सकते हैं। विद्यार्थियों को AI क्षेत्र में आवश्यक कौशल जैसे तार्किक एवं विश्लेषणात्मक सोच, गणितीय समझ, प्रोग्रामिंग, कंप्यूटर कौशल, समस्या-समाधान तथा निरंतर सीखने की क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए AI से संबंधित विभिन्न कैरियर विकल्पों एवं पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस अवसर समस्त विद्यालय स्टॉफ उपस्थित रहा।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365





















