
👁 21 views Views
शाम छह बजे तक आएगी आठ गांव की विद्युत आपूर्ति
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जिले मे बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, 220 केवी सिंभावली उपकेंद्र पर मेंटेनेंस और मरम्मत का काम चल रहा है। अवर अभियंता महेश शर्मा ने बताया कि 33 केवी हाईटेंशन लाइन के लंबे स्पैन में लाइन को ऊंचा करने के लिए नए पोल लगाए जा रहे हैं। इस काम के चलते दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रहेगी।
इस कटौती से लगभग 6 हजार से ज्यादा परिसरों पर असर पड़ेगा। इससे प्रभावित होने वाले मुख्य गांव हैं: रसूलपुर, उपैड़ा, अटूटा, शाहपुर, शकरपुर, कुचेसर चौपला, कनिया, दयानगर।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365





















