
सोनीपत में पिकअप को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हापुड़ के कई यात्री घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हरियाणा के सोनीपत में KMP एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। राजस्थान के बागड़ स्थित जाहरवीर गोगा मेड़ी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप गाड़ी को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा हापुड़ जिले के पिपली टोल प्लाजा के पास उस वक्त हुआ, जब श्रद्धालुओं की पिकअप लघुशंका के लिए रुकी हुई थी। तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने पिकअप में टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में पिकअप सवार महिलाओं और छोटे बच्चों समेत 20 श्रद्धालु घायल हो गए।
हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को खरखौदा के नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कुछ श्रद्धालुओं की स्थिति को देखते हुए उन्हें PGIMS खानपुर रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, अधिकांश घायल उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के रहने वाले हैं, जो खैरपुर खरापद, पलक्कवा, धनोरा और गालंद गांव के निवासी हैं। मामले की जानकारी देते हुए खरखौदा थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि घायलों को मामूली चोटें आई हैं।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068





















