
पिलखुवा: सिखेड़ा में प्रधान पर हमले में पूर्व प्रधान समेत चार नामजद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के सिखेड़ा गांव में चुनावी रंजिश को लेकर पूर्व प्रधान पर हमले की खबर सामने आई है।
पीड़ित पूर्व प्रधान अब्बास मस्तान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 सितंबर को जब वह गांव के ही एजाज के घर से लौट रहे थे, तभी घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि गांव के ही पूर्व प्रधान उस्मान, माजिद, नन्ने और जिशान ने 8 से 10 अज्ञात साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
हमले में अब्बास मस्तान के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने किसी तरह उनकी जान बचाई और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264





















