
हापुड़ में बिजली चोरों पर कसता शिकंजा, विजिलेंस टीम ने 8 परिसरों में पकड़ी चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ जिले में बिजली चोरों के खिलाफ ऊर्जा निगम और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने बड़ा एक्शन लिया है। बाबूगढ़ क्षेत्र के हापुड़ डिवीजन प्रथम में शनिवार को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 8 अलग-अलग परिसरों में सरेआम बिजली चोरी पकड़ी गई।
अधिशासी अभियंता सचिन द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन इलाकों में लाइन लॉस सबसे अधिक दर्ज किया जा रहा है, वहां विभाग द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में बछलौता और शिवगढ़ी गांव में छापेमारी की गई:
बछलौता गांव: यहां हरेंद्र के ठिकाने पर 3 किलोवाट, ओमेंद्र के यहां 1 किलोवाट, सोनू के यहां 3 किलोवाट और अमित के परिसर में 2 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई।
शिवगढ़ी गांव: यहां नीरज, शिवकुमार और पुष्पेंद्र के परिसरों में 2-2 किलोवाट, जबकि राजन के यहां 3 किलोवाट की बिजली चोरी उजागर हुई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए ऊर्जा निगम ने सभी 8 आरोपियों के खिलाफ एंटी थेफ्ट थाने (Anti-Theft Police Station) में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के बिजली चोरों में हड़कंप मचा हुआ है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788





















