
बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता को दी धमकी, रिपोर्ट दर्ज
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ कक्षा 7 में पढ़ने वाली 12 वर्षीय छात्रा से पिछले तीन दिनों से लगातार छेड़छाड़ की जा रही थी। हद तो तब हो गई जब शनिवार को बेटी को स्कूल छोड़ने गए पिता के साथ भी आरोपी ने बदसलूकी की और जान से मारने की धमकी दे डाली।”
”जानकारी के मुताबिक, रतपुरा गांव के एक स्कूल में पढ़ने वाली 12 साल की मासूम छात्रा जब भी स्कूल जाती, रठौड़ा गांव का रहने वाला आरोपी नूर मोहम्मद रास्ते में उसके साथ अभद्रता करता था। छात्रा ने जब डर के मारे स्कूल जाने से मना किया, तब परिजनों को इस पूरी घटना का पता चला।
शनिवार सुबह जब पिता खुद बेटी को सुरक्षित स्कूल छोड़ने निकले, तो आरोपी ने रास्ते में उन्हें भी धमकाना शुरू कर दिया। पीड़ित परिवार का यह भी आरोप है कि आरोपी छात्रा पर दबाव बना रहा था और शिकायत करने पर हत्या की धमकी दे रहा था।”
”घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया है। बजरंग दल और स्थानीय हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। संगठनों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर आरोपी पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र प्रदर्शन करेंगे।”
”मामले की गंभीरता को देखते हुए सिंभावली थाना प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी नूर मोहम्मद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है।”
”फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर बेटियों की सुरक्षा और मनचलों के बेखौफ हौसलों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।”
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com





















