
👁 32 views Views
हापुड़ के जरौठी रोड स्थित गौशाला के गोदाम में लगी भीषण आग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के जरौठी रोड स्थित गौशाला के गोदाम के भूसे में शनिवार की रात को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
गोदाम से धुआं उठता देख लोगों ने इसकी सूचना संबंधित विभाग को दी। जिसके बाद आग पर काबू पाने के लिए दमकल की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
फिलहाल आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान की जानकारी जुटाई जा रही है। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई।
जीपीएस की मदद से दिल्ली से चोरी हुई गाड़ी पकड़ी, आप भी लगवाएं जीपीएस ट्रैकर: 8126293996





















