
👁 42 views Views
हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। बाबूगढ़ नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन जगवीर ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए जिन्होंने बाबा साहेब को नमन किया और विशाल भंडारे का आयोजन भी हुआ।

























