
👁 46 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा नगर के रेलवे रोड पर स्थित पीपीसी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर HPV Vaccine का टीका, सुरक्षा का संकल्प सर्विकल कैंसर से बेटियों का जीवन बचाने के लिए निशुल्क टीकाकरण अभियान 3 माह के लिए लगाया गया है।शिविर का उद्घाटन चेयरमैन विभु बंसल ने फीता काटकर किया।पिलखुवा नगर में प्रथम टीका ख्याति गर्ग ने लगवाया। इस अवसर पर डॉ प्रियंका दुबे, डॉ अजय, डॉ अमन, सचिन पुंडीर, दीपक राबिया, राजेश मित्तल एवं स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

























