
भाजपाइयों ने बाबा साहब को किया नमन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर हापुड़ के अंबेडकर तिराहा पर स्थित प्रतिमा स्थल को विशेष रूप से सजाया गया है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी हापुड़ की जिला अध्यक्ष कविता माधरे के नेतृत्व में भाजपा के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता प्रतिमा स्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने बाबा साहब पर पुष्प अर्पित करने याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान बाबा साहब को याद कर उनके संकल्पों को दोहराया। इस अवसर पर जिला महामंत्री शमेंद्र त्यागी, पूर्व जिला महामंत्री मोहन सिंह, जिला उपाध्यक्ष जय भगवान उर्फ पिंटू शर्मा, जिला मंत्री अमित शर्मा, जिला मंत्री हितेश मोदी, मंडल उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन गर्ग, शोधून सिंह, अशोक प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216



























